प्रदेश कार्यकारिणी में दीपक शामिल

 

इटावा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता को राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने जनपद के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है की दीपक गुप्ता का जसवंतनगर हाईवे पर दीपक राईस मिल है।

श्री गुप्ता अपने अनथक प्रयास से चावल उत्पादकों के हित में कार्य करते रहे है तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रहते व्यापारी उत्पीड़न को लेकर काफी मुखर रहे है। व्यापारियों को उत्तर प्रदेश शासन की चलाई जा रही लोकप्रिय योजनाओं के विषय में जाग्रत करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहा है। भारत की प्रमुख फसल चावल के निर्यात को लेकर जो निर्यातकों को परेशानियां थी उनको भी केन्द्र सरकार के संज्ञान में लाने के लिए कार्य करते रहे है। केन्द्र सरकार द्वारा चावल निर्यात के लिए प्रतिबन्ध को 1200 डॉलर से 950 डॉलर किया जाना आपके ही प्रयासों का परिणाम था। उनके इसी जुझारूपन व संघर्ष को देखते हुए उत्तर प्रदेश मिलर्स एसोसिएशन ने आपको प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया। आपकी इस नियुक्ति से चावल उत्पादक किसानों तथा व्यापारियों को भारी प्रोत्साहन मिलेगा।

Related Articles

Back to top button