रक्षामंत्री के रुप में श्री मुलायम सिंह यादव

भविष्य में हमारे देश की धरती पर कोई युद्ध नहीं लड़ा जाएगा।

– पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव

श्री मुलायम सिंह यादव ने तीन बार देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की कमान संभाली। वह 1989, 1993 और 2003 में यूपी के सीएम रहे। 1996-1998 तक उन्होंने देश के रक्षा मंत्री का पदभार संभाला था।

उन्होंने रक्षा मंत्री रहते हुए जवानों और सेना के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। अपने कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने वीरगति प्राप्त सैनिकों के शव को सम्मानपूर्वक उनके घर भेजने और पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि करवाना भी सुनिश्चित कराया।

श्री मुलायम सिंह यादव के रक्षा मंत्री बनने से पहले शहीद होने वाले जवानों की वर्दी उनके घर भेजी जाती थी।

* सुखोई 30 विमान सौदे को पूरा किया था। इस सौदे में पहली बार रूसी एजेंसी DRDO को अनुसंधान और विकास में कार्यक्रम में हिस्सा लेने और हवाई जहाजों को मिल जुलकर विकसित करने पर राजी हुई थी।

* दिवंगत सैनिकों की पत्नियों को मिलने वाली राशि को 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपये मासिक किया।

* बेटियों के विवाह के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 4 हजार से बढ़ाकर 8 हजार किया।

* मकान की मरम्मत की राशि को 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार किया।

* इलाज के लिए दी जाने वाली राशि को 8 हजार की जगह 15 हजार किया।

* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पूर्व सैनिकों के पुनर्वास की समस्या को देखते हुए लखनऊ में पूर्व कल्याण निगम की स्थापना किया। यह संस्था अपने 10 जिलों में स्थापित कार्यालयों के साथ सेवानिवृत्त सैनिकों को रोजगार प्रदान करने वाली सबसे बड़ी संस्था है।

Related Articles

Back to top button