महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में दिखा जमकर उत्साह
*पालिकाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

____
फोटो :- शोभायात्रा में बग्घी पर विराजमान महर्षि बाल्मीकि के चित्र तथा फीता काटकर शोभा यात्रा का शुभारंभ करते पालिका अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि
_____
जसवन्तनगर( इटावा)महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शनिवार को नगर में बड़े ही धूमधाम से उनकी शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बाल्मिक समाज के लोगों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।
अन्य समाज के लोगों ने भी महर्षि वाल्मीकि की इस शोभायात्रा में बाद चढ़कर प्रतिभाग किया ।जगह-जगह स्वागत और आरती करके रामायण रचयिता को नमन किया।
हर वर्ष परंपरागत रूप से शोभा यात्रा यहां निकाली जाती है। इस वर्ष की शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार तथा विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू ने महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण और आरती करके किया। यात्रा का फीता काटकर दोनों ने यात्रा को नगर भ्रमण पर रवाना किया।
पालिका के सफाई प्रभारी राम सिया बाल्मिकी और विकास बाल्मीकि ने यात्रा समिति के अध्यक्ष के साथ दोनों अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर संबोधित करते पालिका अध्यक्ष श्री शंखवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जाति पांत से दूर हटकर समाज में भगवान राम के मर्यादा पुरुषोत्तम आदर्श से सभी को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे थे। इसके लिए उन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की थी।
विधायक प्रतिनिधि सोनू यादव ने भी महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए सभी से उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया। इस मौके पर आशुतोष टोनू भी मौजूद थे।
महर्षि वाल्मीकि की यह यात्रा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने से आरंभ हुई और बड़ा चौराहा होती हुई पूरे नगर में घूमी। गुलाब बाड़ी ,लोहा मंडी ,पंसारी बाजार में नगर के सभासदों और सफाई कर्मियों ने जोरदार स्वागत किया।
राजू वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, अजय बाल्मीकि, सनी बाल्मिक ,शिवम बाल्मिक, राहुल वाल्मीकि ,गौतम वाल्मीकि, ऋतिक वाल्मीकि ,पंचोली बाल्मिकी कपिल वाल्मीकि, कवि यादव ,अजय यादव का विशेष सहयोग रहा।
*वेदव्रत गुप्ता*
_____