*छात्रा शुभांगनी का संस्कृत गीत राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन* इटावा जिले से के के कालेज के बी ए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा शुभांगनी यादव का उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आगामी संस्कृत गीत राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु चयन हो गया

है। विदित हो कि छात्रा शुभांगनी यादव ने उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की आन लाइन आहर्ता परीक्षा देने के उपरांत महर्षि वेद व्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ
सिदधांत आश्रम विठूर कानपुर नगर में संस्कृत गीत(युवा वर्ग)की कानपुर मंडल स्तरीय कालेजों की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कानपुर मंडल में दितीय स्थान प्राप्त किया।
शुभांगनी यादव की माता का नाम श्रीमती किरन यादव एवम पिता का नाम सुनील यादव बबलू है।संस्कृत गीत के अतिरिक्त
संस्कृत श्लोका अंतराक्षरी,संस्कृत वाचन,संस्कृत सामान्य ज्ञान की भी मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं भी हुई थी।
इटावा जनपद से ही अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज के छात्र तेजस वर्मा ने भी संस्कृत गीत ( बाल वर्ग) प्रतियोगिता में सैकिंड स्थान प्राप्त कर आगामी संस्कृत की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आहर्ता हासिल की।
के के कालेज के प्राचार्य प्रो महेंद्र सिंह एवम संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुजीत सिंह ने छात्रा शुभांगनी यादव को कालेज में सम्मानित किया। उपरोक्त उपलब्धि के लिए दोनो विधार्थियो को प्रो शिवराज सिंह यादव,प्रो सुनील सिंह सेंगर, डा सुजीत, डा चित्रा यादव, डा मुरली, डा अजय,आशीष पटेल,आलोक पटेल,पवन,विक्रांत आदि ने शुभकामनाएं दी है।

*प्रो महेंद्र सिंह*
प्राचार्य

Related Articles

Back to top button