पुरानी पेंशन बचाओ मंच को सिंचाई विभाग के सभी संघों ने समर्थन दिया
*इटावा जिले से 4- 5 हजार शिक्षक दिल्ली जाएंगे *देश भर से जुड़ेगी 10- 15लाख की भीड़

___
फोटो:- सिंचाई संघ द्वारा अपना समर्थन पत्र भेंट किया जाता हुआ
___
जसवंत नगर (इटावा)।अटेवा पुरानी पेशन बचाओ मंच द्वारा अनेक शिक्षक कर्मचारी संघों से 1अक्टूबर 2023 को प्रस्तावित देशव्यापी कार्यक्रम पेंशन शंखनाद रैली हेतु रामलीला मैदान दिल्ली चलने हेतु अपील व सम्पर्क किया गया।
इसी क्रम में बुधवार को सिंचाई विभाग के समस्त संघों ने अपना समर्थनपत्र अटेवा को सौंपा।
सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि उनका संगठन पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन हेतु प्रतिबद्ध है ।इसके लिए हिंदुस्तान के किसी छोर पर भी जाना पड़े, तो सिंचाई संघ पीछे हटने वाला नहीं है।
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उ०प्र० के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि यदि 1 अक्टूबर की रैली के पश्चात भी सरकारें नहीं चेतीं, तो कर्मचारी अपने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन हेतु किसी भी हद तक जाने को तैयार है , इसके लिए तालाबंदी या कलमबंद हड़ताल ही क्यों न करनी पडे।
बताते चलें कि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन में इटावा प्रखण्ड, भोगनीपुर प्रखण्ड निचली गंगा नहर इटावा, नलकूप खण्ड प्रथम व सिंचाई खण्ड इटावा से सम्बंधित सभी संघ आते हैं।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ०प्र० के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने नवीन पेंशन योजना से रिटायर हो चुके कर्मचारियों की पीड़ा को बताते हुए कहा कि सात सौ रुपये पेंशन पाने वाले कर्मचारी आज भुखमरी की कगार पर हैं, उनके पास आत्महत्या करने या वृद्धा आश्रम जाने के सिवाय कोई विकल्प नहीं।
शिक्षकों की भी पेंशन बहाल करें
____
अटेवा जिला पर्यवेक्षक राजेश जादौन ने सरकार से अपील की कि जिस तरह आपने उ०प्र० में अभी हाल ही में न्यायपालिका की पेंशन बहाल की, विधायिका पहले से ले रही है तो फिर शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों सुरक्षा बल के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों?
जिलाध्यक्ष अटेवा अजय कुमार यादव ने सभी समर्थ करने वाले संघों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज कर्मचारी एकजुट है, अपने संगठनों की सीमाओं को तोड़कर स्वयं के लिए अपने घर से निकल रहा है।दिल्ली की रैली ऐतिहासिक होने वाली है। पूरे देश के पेंशनविहीनों का जमावड़ा रामलीला मैदान में होने वाला है।
अटेवा जिला सन्गठन मंत्री कुँवर अवधेश राठौर ने बताया कि जनपद इटावा से अनुमानित दो से तीन हज़ार शिक्षक कर्मचारी दिल्ली पहुँच रहा है।
पूरे देश से यह संख्या दस से पंद्रह लाख तक होने का अनुमान है।
समर्थनपत्र देने वालों में सुदीप कमल, सुनील कुमार राही, अनुराग पाण्डेय, हृदेश कुमार, चित्रांग वर्मा, देवेंद्र सिंह, शक्ति तिवारी, मनीष चतुर्वेदी, भूपेंद्र यादव, अजय प्रजापति समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।
*वेदव्रत गुप्ता
___