जसवंत नगर के अनेक मोहल्लों में बंदरों का आतंक, कईयों को काटा

फोटो कटरा पुख्ता मोहल्ले की एक गली में बंदरों का झुंड विचरण करता हुआ
जसवंतनगर (इटावा)। नगर में इन दिनों बंदरों का जबरदस्त आतंक है। उन्होंने कईयों को काट कर लहूलुहान किया है।

    बरसात का मौसम चलने और खेतों में पानी भरे होने, साथ ही बाजरा  के अभी तक न बोए जाने और मक्का की फसलें कट जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से बंदरों का पलायन जसवंतनगर के विभिन्न मोहल्लों में हो गया है।
        बंदरों का सर्वाधिक प्रकोप मोहल्ला कटरा पुख्ता, अहीर टोला सब्जी मंडी आदि में है।
     बड़े बंदरों के साथ-साथ उनके बच्चे भी मोहल्लों में उछल कूद मचाते लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। स्थानीय मोहल्ला कटरा पुख्ता में तो यह हालत है कि  यहां कीगलियों में 20-20 और 25-25 बंदर एक साथ सरेआम घूमते हैं।  घरों की छतों पर चढ़कर लोगों का नुकसान पहुंचाते हैं। बंदरों ने बरसात के इस मौसम में महिलाओं को कपड़ों का सुखाना भी दूभर कर दिया है। हालत यह है कि इन्हे भगाने या ललकारने पर वह सीधा हमला बोलते हैं। कटरा पुख्ता मोहल्ले में पिछले 3 दिन के दौरान 4 लोगों को इन बंदरों ने काटा है।             किसी एनिमल के काटने पर जहर ना फैले, इस आशंका में  लोगों को इंजेक्शन भी लगवाने पड़ रहे हैं, जो कि यहां के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है।लोग प्राइवेट तौर पर खरीद कर इंजेक्शन लगवा रहे हैं।
    नगर वासियों ने पालिका प्रशासन से बंदरों से मुक्ति दिलाने की मांग की है और पशुओं को पकड़ने वाले वाहन से इन्हें पकड़कर बाहर छुड़वाने का आह्वन किया है।
___*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button