कोकावली गांव में गरीब किसान का घर वर्षा से धाराशाही ___

फ़ोटो: गिरा हुआ मकान
___
जसवंतनगर(इटावा)। पिछले कई दिनों से इलाके में हो रही भारी वर्षा के चलते ग्राम कोकावली में एक किसान का कच्चा घर धराशाई हो गया। उसमे रखा उसका घर गृहस्थी का सारा सामान दब गया।
उक्त गांव निवासी देवेंद्र सिंह, जो मात्र 2 वीघा जमीन का मालिक है का घर उस समय गिरा जब वह तथा उसकी पत्नी घर के बाहर जानवरो को चारा डाल रही थी। उसका बेटा भी घर पर नहीं था। बेटी प्रिया भी घर के बाहर थी।
शुक्रवार सुबह 6 बजे यह घटना घटित हुई।किसान देवेंद्र का लगभग 10 कुंटल गेहू, ढाई कुंटल सरसो,जौ तथा भूसा उसमे दब गया ।
किसान ने प्रशासन से सरकारी आवास तथा मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
*वेदव्रत गुप्ता