भाजपा नेता ने मोदी सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाई

फोटो : भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पर पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा नेता विवेक शाक्य।
______
जसवंतनगर(इटावा)। केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देशकी साख अनेक मोर्चों पर काफी बढ़ी है। दुनियाभर में भारत के नेतृत्व क्षमता के प्रति विश्वास जागा है । राष्ट्र एवं जन कल्याण के मामले में सरकार जनमानस में खरी और लोकप्रिय हुई है।।
यह बात केंद्र की भाजपा नेता एवं विधान सभा प्रत्याशी रहे विवेक शाक्य ने पत्रकारों से बात करते हुए व्यक्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश भर में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए गए हैं ।निशुल्क राशन वितरण योजना चलाई गई है, महिला सशक्तिकरण योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गईं हैं। जनधन योजना के तहत खाते खुलवाए गए और जनधन खातों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ सरकार सीधे लाभार्थी को पहुंचाने रही है। कमीशन खोरी की व्यवस्था को समाप्त हो गई है।।
किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि योजना चलाकर किसानों को वर्ष में तीन बार आर्थिक सहायता प्रदान की है।उनका समर्थन मूल्य भी बढ़ाया गया है।
जम्मू कश्मीर में धारा 370 को समाप्त कर आतंकवाद पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। गुंडागर्दी पर लगाम, अवैध कमाई करने वाले माफियाओं की अवैध संपत्ति को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है। कोरोना काल में भारत में न केवल अपने लिए कोरोना का टीका बनया, बल्कि अन्य मित्र देशों व गरीब देशों को भी इनका वहां के नागरिकों की जान बचाई।।
*वेदव्रत गुप्ता