परसौआ से इटावा के लिये निकला किशोर 48 घंटे से लापता
Rammurari shuklaMay 16, 2023
फोटो- लापता किशोर असित।
जसवंतनगर(इटावा)। अपने गांव पर परसौआ से सोमवार सायं अपने नए घर इटावा शहर के सराय दयानत के लिये निकला एक 13 बर्षीय किशोर का 48 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई अता पता नहीं है। किशोर के लापता होने से परिजन काफी भयभीत एवं आशंकित है तथा सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार असित उम्र 13 बर्ष पुत्र होम सिंह सोमवार सायं साढे 6 बजे अपने घर परसौआ से सराय दयानत कलोनी थाना सिविल लाइन इटावा रवाना हुआ था। जब वह रात्रि 8 बजे तक सराय दयानत नही पहुंचा ,तो परिजनो ने आसपास तथा रिश्तेदारो के यहॉ फोन करके खोजबीन शुरू की ,लेकिन किशोर का कोई सुराग नही लग सका। मंगलवार को किशोर के पिता होम सिंह ने थाना जसवंतनगर में लापता होने की तहरीर दी है। बताया तो यहां तक गया है कि किशोर के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था, फिर भी पुलिस ने पिता के तहरीर मिलते ही मामले की जांच पडताल और गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी है।
*वेदव्रत गुप्ता
Rammurari shuklaMay 16, 2023