धरवार गांव में तेज आंधी की चपेट में आकर महिला की मौत
*छत पर उड़कर आई चादर महिला की मौत का कारण बनी
Rammurari shuklaMay 14, 2023
फोटो:- धरबार गांव में आंधी की चपेट में आई मृतक महिला को देखने पहुंचे भारी संख्या में लोग, इनसेट में मृतका का शव
जसवंतनगर (इटावा)। रविवार शाम क्षेत्र में आई तेज तूफानी आंधी में ग्राम धरबार में एक महिला की मृत्यु हो गई। वह महिला आंधी की वजह से अपनी छत से घर गृहस्ती का सामान हटा रही थी, तभी एक लोहे की चादर उड़कर आई और उस महिला के शरीर को काटते हुए नीचे गिरी, जिसस महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
धरवार गांव निवासी एक राजनीतिक नेता राम कुमार पाल ने घटना की सूचना देते हुए बताया है कि गांव के रतीभान सिंह पाल की पत्नी 50 वर्षीया सरोजा देवी अपनी छत पर करीब शाम साढ़े छह बजे के करीब थी, उसी समय तेज तूफानी आंधी ने उन्हें चपेट में ले लिया। उड़कर आई लोहे की चादर ने उनका सर ,पेट तथा सीना पर गंभीर चोटें पहुंचाई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई सरोजा देवी की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई।
इस घटना से परिवार तथा गांव में कोहराम मच गया। लोग मृतक महिला को छत से जब तक ले लेकर नीचे आते, उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी मिली है कि मृतक के पति खेती किसानी और किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी की नौकरी करते हैं ।उनके 2 पुत्र ,जिनका अभी तक विवाह नहीं हुआ है तथा तीन बेटियां ,जिनमें दो की शादी हो गई है। परिवार में इस घटना से बुरी तरह कोहराम मच गया है। धरवार चौकी पुलिस के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
___
*वेदव्रत गुप्ता
Rammurari shuklaMay 14, 2023