2023 Toyota Fortuner क्या आपके बजट के हिसाब से बेस्ट हैं ये कार ?

Toyota की बेस्ट सेलिंग SUV Fortuner को जल्द ही न्यू-जनरेशन अवतार में लॉन्च किया जाएगा। इस SUV का नया मॉडल सबसे पहले थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यह दूसरे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में लॉन्च की जाएगी।

नई फॉर्च्यूनर भारत में 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में आ सकती है। कई खास कॉस्मेटिक बदलाव होंगे और इसमें नए बॉडी पैनल मिलेंगे। इस अपकमिंग कार में कई शानदार फीचर्स दिए जाएंगे और यह हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी।

New Fortuner को मौजूदा IMV आर्किटेक्चर की जगह TNGA-F प्लेटफॉर्म के साथ अपडेट किया जाएगा। फीचर के लिहाज से नई 2023 Toyota Fortuner मौजूदा जनरेशन से ज्यादा बेहतर होगी। इस नई SUV को ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ पेश किया जा सकता है।

इसमें मौजूदा हाइड्रोलिक स्टीयरिंग वील को इलेक्ट्रिक पावर यूनिट से बदल दिया जाएगा। इसके अलावा नई Fortuner वीइकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) सिस्टम के साथ भी आएगी।  1GD-FTV 2.8L डीजल इंजन दिया जाएगा। नए हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ यह SUV को पहले से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होगी।

मौजूदा जनरेशन की Toyota Fortuner की कीमत 32.59 लाख रुपये से 50.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। नए डिजाइन, फीचर और मैकेनिकल अपग्रेड के साथ, 2023 Fortuner SUV की कीमतें अधिक होंगी।

Related Articles

Back to top button