भाविप प्रांतीय परीक्षा के लिए सुघर सिंह और ब्रायटेंड स्कूल के बच्चे सफल

फोटो :- मौखिक परीक्षा लेते भारत विकास परिषद के पदाधिकारी

जसवंतनगर (इटावा)।भारत विकास परिषद्, मुख्य शाखा, जसवंत नगर ने मंगलवार को आठ विद्यालयों के कनिष्ठ एवम वरिष्ठ वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय उत्तीर्ण छात्र छात्राओं,जो लिखित परिक्षा में क्वालीफाई हुएथे,की मौखिक परीक्षा हिंदू विद्यालय इंटर् कालेज,जसवंत नगर के प्रांगण में आयोजित की।

वरिष्ठ वर्ग में 15 विद्यार्थियों और कनिष्ठ वर्ग में 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस मौखिक परीक्षा में वरिष्ठ वर्ग से चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज की स्वार्थी पुत्री शुभी सिंह एवम रोशनी यादव पुत्री सतीश चंद्र सफल घोषित हुई। कनिष्ठ वर्ग में ब्रायटेंड एजूकेशन एकेडमी जसवंतनगर की शालू पुत्री राजीव कुमार एवम सुजाता पुत्री विमलेश कुमार घोषित कीगईं।

ये चारों सफल विद्यार्थी 20 नवंबर को होने वाली प्रांतीय परीक्षा में सम्मिलित होंगी।

यह जानकारी भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के सचिव डॉ स्वराज्य प्रकाश श्रीवास्तव ने दी है।इस मौखिक परीक्षा का निर्देशन भारत विकास परिषद जसवंत नगर की अध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र पुरवार ने किया।

*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button