रणवीर की पुण्यतिथि पर अखिलेश ने भी आकर दी शांतियज्ञ में आहुतियां

फोटो -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने भाई और सैफई के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय रणवीर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते। शांति यज्ञ में आहुतियां डालते तेज प्रताप सिंह यादव आदि सैफई/जसवंतनगर(इटावा)। सैफई महोत्सव और विकास खंड सैफई के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की 20वीं पुण्यतिथि पर रविवार को सैफई पूरी तरह गम में डूबी रही।

स्वर्गीय की समाधि स्थल पर हर वर्ष 13 नवंबर को आयोजित होने वाला शांति यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं भी मौजूद रहे। समाधि स्थल के ठीक सामने आयोजित इस यज्ञ में उन्होंने एक घंटे तक मौजूद रहकर स्वयं भी यज्ञ कुंड में आहुतिया दी तथा स्वर्गीय के चित्र पर पुष्पर्पण और माल्यार्पण किया।

इस मौके पर स्वर्गीय रणवीर सिंह की समाधि को फूलों और गुलदस्तों।से जबरदस्त ढंग से सजाया गया था और आदमकद चित्र भी रखा गया था। शांति यज्ञ प्रातः ठीक 9 बजे आरंभ हुआ।अखिलेश यादव के अलावा स्वर्गीय रणवीर सिंह के सुपुत्र पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ‘अंशुल’, के अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ‘अंकुर’, आर्यन यादव, स्वर्गीय की धर्मपत्नी ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, उनकी पुत्रवधू राजलक्ष्मी यादव और इटावा, मैनपुरी ,फिरोजाबाद, औरैया आदि के हजारों लोग इस शांति यज्ञ में शामिल होने आए थे।

चूंकि मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव आसन्न है, इसलिए मैनपुरी ,करहल आदि इलाकों के बड़ी संख्या में विधायक, एमएलसी, संगठन के पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद थे।

वेद मंत्रोच्चार के मध्य यज्ञ जब शुरू हुआ ,तो परिवार के सदस्य होने के नाते अखिलेश यादव ने अपने चाचा अभय राम सिंह यादव, ,राजपाल सिंह यादव आदि के साथ प्रथम आहुतियां देने के लिए तेज प्रताप सिंह के साथ यज्ञ स्थल पर बैठे। यज्ञ करीब 2 घंटे चला और आए सभी लोगों ने स्वर्गीय रणवीर सिंह को की आत्मा की शांति के लिए आहूतियां डालीं। इसके बाद 2 मिनट का मौन रखा गया।

अंत में स्वर्गीय के चित्र पर बारी बारी से लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।सबसे पहले बड़े भरे मन से अखिलेश यादव ने चित्र पर पुष्पर्पण किया और वह काफी देर चित्र के सामने खड़े रहे।

स्वर्गीय की।धर्मपत्नी मृदुला यादव और पुत्र वधू राजलक्ष्मी यादव ने भी भरे मन से चित्र और समाधि पर पुष्पअर्पण किया। पुष्पांजलि का यह क्रम दिन भर चलता रहा और लोग आते रहे।

शांति यज्ञ और पुष्पांजलि के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, राजू यादव,एमएलसी मुकुल प्रताप यादव, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र यादव,असीम यादव ,अरविंद यादव , प्रदीप आढतिया, सैफई पीजीआई के डॉक्टर प्रोफेसर रमाकांत यादव, चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा , डॉ फतेह बहादुर सिंह, प्रोफेसर अरविंद यादव, प्रोफेसर बृजेश यादव, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव, राजवीर सिंह बाबा, चंदगीराम यादव, संतोष शाक्य ,भारत सिंह यादव, राम नरेश यादव, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजीव यादव, लालजी दुबे, राजवीर सिंह राजू ,सहदेव सिंह यादव, सैफई के प्रधान रामफल बाल्मिकी, प्राचार्य डॉक्टर शिव कुमार यादव, छोटे राजू यादव, राजवीर सिंह नगला तेज, मुकदम सिंह यादव, डॉ प्रो एस पी सिंह,सतीश शाक्य, संतोष यादव, राकेश यादव, पूर्व प्राचार्य रमाशंकर यादव ,आशीष राजपूत आदि ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय रणवीर सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने शांति यज्ञ के बाद सैफई ब्लॉक परिसर में पहुंचकर वहां स्थापित रणवीर सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ उनकी मां और धर्मपत्नी भी मौजूद थी। बाद में स्वर्गीय की धर्मपत्नी ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव ने गरीब बच्चों को वस्त्र भेंट कर अपने पति को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button