मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 9 नवंबर तक, नाम शामिल कराएं

जसवंतनगर (इटावा)।नगर पालिका परिषद चुनाव 2022 के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में अब 07 नवंबर 2022 तक मतदाता सूची में अपना नाम सम्मलित करा सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है उसके बाद 1 नवम्बर 2022 से 07 नवंबर 2022 तक संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है,जिसमे आप अपने दावे, आपत्ति ,नाम जोड़ने के लिए अपने बीएलओ या संबंधित कार्यालय में अपना फार्म जमा कर सकते है।नया मतदाता बनने के लिए फार्म के साथ आवश्यक प्रपत्र साथ लेकर जाएं।जिनमेआधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।उम्र 18 वर्ष की होनी चाहिए।घर के किसी एक सदस्य जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल हो के वार्ड न,बूथ न, मतदाता क्रमांक या मतदाता सूची की फ़ोटो कॉपी सलंग करें।

सभी मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच कर लें , इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था तो हमारा मतदाता सूची में नाम होगा ही, ऐसा नहीं है, जो अब नई सूची आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं। यदि आपका मतदाता सूची मे नाम नहीं है,तो फार्म भर कर अपना नाम अवश्य जुड़वा लें।

*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button