सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

बकेवर इटावा।लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर नगर पंचायत बकेवर सभागार में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। साथ ही उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाई गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर सहित भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने दौड़ लगाई। वही दौड़ का समापन नगर पंचायत बकेवर सभागार से शुरू होकर बकेवर मुख्य चौराहे पर हुआ।

इस अवसर पर नगर पंचायत बकेवर भाजपा चुनाव प्रभारी अजय धाकरे तथा चुनाव संयोजक बृजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से कहां कि श्री पटेल ने देश के लिए जो कार्य किए हैं उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। यह दुखद पक्ष है कि श्री पटेल की मृत्यु के 40 साल बाद उन्हें भारत रत्न दिया गया। वही सर्वप्रथम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर सभी नगर पंचायत कर्मचारियों सहित भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। वहीं राष्ट्रीय एकता दिवस( रन फोर यूनिटी) पर नगर पंचायत बकेवर सभागार से प्रारंभ हुई दौड़ में चेयरमैन विनोद दोहरे, प्रबंधक जनता कॉलेज बकेवर अरविंद मिश्रा के साथ-सथ व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी ऋषि शुक्ला सीमा दीक्षित राजेंद्र पोरवाल सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं ने दौड़ लगाकर बकेवर मुख्य चौराहे पर समापन किया।

संवाददाता                                                      राहुल तिवारी                                                  दैनिक माधव संदेश

Related Articles

Back to top button