बकेवर महोत्सव में एक दिवसीय कबड्डी का आयोजन

सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा फीता काटकर एवं टास कराकर प्रतियगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया

*बकेवर इटावा।*श्री सत्या देवी कुंवर ट्रस्ट के तत्वाधान में सती मंदिर भरथना रोड बकेवर स्थित बकेवर महोत्सव में एक दिवसीय कबड्डी का आयोजन महोत्सव अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा फीता काटकर एवं टास कराकर प्रतियगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में कुल11 टीमों ने भाग लिया। साथ साथ फाइनल मैच बकेवर व भिंड के मध्य खेलागया। वही भिंड की टीम द्वारा बकेवर के अंको से 3 गुने अंक प्राप्त कर विजय हासिल की। विजेता व उपविजेता कबड्डी प्रतियोगिता की टीम को विजयी कप देने के साथ सभी खिलाङियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कबड्डी प्रतियोगिता का समापन करते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने कहा है कि कबड्डी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। खेलों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है। स्पर्धा में प्रतिभागिता सबसे जरूरी है। हार और जीत उसी की होती है, जो प्रतिभागिता दर्ज कराता है। कबड्डी का यह खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है।

वहीं पूर्व खिलाङी मोनू उपाध्याय व व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि खेल जहां एक ओर शरीर को हृष्ट-पुष्ट, शक्तिशाली, निरोग तथा बलवान बनाता है, वहीं इससे स्वस्थ होता है। खेलों से आपसी भाईचारे, विश्वास, प्रेम, सौहार्द, आज्ञाकारिता तथा अनुशासन का भाव विकसित होता है। खेल के मैदान में ही हम हार-जीत का सबक लेकर स्वस्थ मानसिकता का विकास कर सकते हैं। वही सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा इंचार्ज बकेवर आर के वर्मा एसआई तरुण प्रताप सिंह एसआई अनुज बालियान मैं पुलिस फोर्स बकेवर महोत्सव के मेला परिसर में तैनात रहे। वहीं मेले में आए हुए आगंतुकों का उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान द्वारा आभार प्रकट किया गया।

संवाददाता.                                                    दैनिक माधव संदेश                                          राहुल तिवारी

Related Articles

Back to top button