जनपद के सात सम्पर्क मार्ग का होगा मरम्मत कार्य: डीएम

माधव संदेश/ ब्यूरो चीफ जय सिंह यादव रायबरेली।जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के सात सम्पर्क मार्ग, जिनकी कुल लम्बाई 13.89 किलो मीटर है, के मरम्मत की प्रक्रिया निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारम्भ कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि वह सम्पर्क मार्ग है जिनका निर्माण लगभग 8 वर्ष पूर्व हुआ था। जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पर्क मार्ग जगतपुर रोड से माखा तक मरम्मत कार्य की लम्बाई 0.35 है, सम्पर्क मार्ग पलिया का मरम्मत कार्य की लम्बाई 0.89 है, रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग पर गदियानी चौराहें से मतौली का पुरवा तक मरम्मत कार्य की लम्बाई 3.00, रायबरेली सलोन मार्ग पर बालेपुर से अहिरन का पुरवा तक मरम्मत कार्य की लम्बाई 0.90 है, ऊँचचाहार डलमऊ मार्ग से चांदपुर तक एवं मुराई का बाग ऊँचाहार रोड से पखरौली तक मरम्मत कार्य की लम्बाई 3.50, इलाहाबाद रोड से ग्राम कल्याणपुर बैंती का मरम्मत कार्य की लम्बाई 3.50, सम्पर्क मार्ग रायबरेली लालगंज मार्ग से पूरे मछरिया तक की लम्बाई 1.75 है। मण्डी परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज सम्पन्न बैठक में उपरोक्त विषय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जनपद के अन्य मार्गो की मरम्मत एवं निर्माण कार्य से सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button