शरद पूर्णिमा पर नन्द यशोदा धाम का हुआ शिलान्यास

लोकेशन /- वृंदावन ( मथुरा )/रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

वृंदावन। धर्म नगरी वृंदावन में रविवार को शरद पूर्णिमा पर्व की धूम मंदिरों के साथ साथ आश्रमों में भी दिखाई दी। इसी श्रृंखला में परिक्रमा मार्ग स्थित निर्माणाधीन नंद यशोदा धाम आश्रम में भी शरद पूर्णिमा पर्व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य धूमधाम से मनाया गया। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधिविधान से पूजा अर्चना कर आश्रम का शिलान्यास संस्थापक ब्रजराज महाराज के द्वारा किया गया। वहीं भक्तों ठाकुरजी एवं गुरु महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया। संस्थापक महाराजश्री ने नंद यशोदा धाम की उपयोगिता और मानव जागृति संस्थान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस आश्रम में वृद्ध महिला और पुरूष दोनों के रहने, भोजन एवं चिकित्सा आदि की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।

Related Articles

Back to top button