जसवंतनगर पालिका कर्मी 8 अक्तूबर से पूर्ण हड़ताल पर जा रहे

फोटो: एसडीएम ऋतु प्रिया को ज्ञापन दिया जाता
जसवन्तनगर,6 अक्तूबर। नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के कर्मचारियों का 3 माह का वेतन न मिलने के कारण व लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा की जा रही मांगों और पालिका इ ओ की तानाशाही और भ्रष्ट कार्यशैली को लेकर शनिवार,8 अक्टूबर, 2022 से संपूर्ण हड़ताल पर जा रहे है।
यह जानकारी राधा रमन यादव अध्यक्ष राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद ,शाखा जसवंतनगर ने एक विज्ञप्ति में दी है सभी अफसरों को नोटिस दे दिया गया है। उपजिलाधिकारी जसवंतनगर ऋतु प्रिया को इस बाबत ज्ञापन और नोटिस दिया गया है।