डीएम ने बड़े मूल्य के बैनामों का किया स्थलीय निरीक्षण

दो बैनामों में 5 लाख 48 हजार 640 रूपये स्टाम्प कमी व निबंधन शुक्ल की कमी

डीएम ने सहायक महानिरीक्षक निबन्धन को दो पंजीकृत बैनामों पर कमी स्टाम्प शुल्क व निबन्धन शुल्क की वसूली के दिये निर्देश

माधव संदेश /ब्यूरोचीफ 

रायबरेली। जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने माह अगस्त 2022 में पंजीकृत बड़े मूल्य के लेखपत्र/बैनामों का स्थल निरीक्षण किया गया। अहमदपुर नजूल (लोधवारी कोठी), बरईपुर के पंजीकृत बैनामों के निरीक्षण में अहमदपुर नजूल (लोधवारी कोठी) की क्रय भूमि का सही मूल्यांकन कर उचित स्टाम्प शुल्क अदा किया गया है।

ग्राम बरईपुर के क्रेता राजकमल अग्रवाल द्वारा क्रय भूमि मुख्यमार्ग से 50 मी0 में होने तथा क्रय भूमि में स्थित पेड़ों का उल्लेख न कर कम स्टाम्प शुल्क अदा किया गया है। जिस पर स्टाम्प शुल्क व निबन्धन शुल्क 1,70,080 रूपये की कमी पाई गई। ग्राम बरईपुर के क्रेता गोदवरी डेवलपर्स द्वारा दीपक गोयल द्वारा क्रय की गयी भूमि मुख्यमार्ग से 50 मी0 के अन्तर्गत स्थित होने एवं क्रय भूमि में स्थित पेड़ों का उल्लेख न कर मूल्यांकन कर कम स्टाम्प शुल्क अदा किया गया है। जिस पर रूपये 3,78,560 की कमी स्टाम्प व निबन्धन शुल्क है।

इस प्रकार 2 बैनामों पर कुल 5,48,640 रुपये की कमी स्टाम्प शुल्क व निबंधन शुल्क की कमी पायी गयी। ग्राम बरईपुर के पंजीकृत बैनामों पर कमी स्टाम्प शुल्क व निबंधन शुल्क की वसूली हेतु सहायक महानिरीक्षक निबन्धन को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभाष सिंह उप निबन्धक सदर प्रभारी सहायक महानिरीक्षक निबन्धन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button