रातभर सोने के बावजूद सुबह-सुबह थकावट महसूस होती हैं तो जरुर पढ़े ये खबर

आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में आराम करना भी बहुत जरूरी है। Laziness को दूर करने के लिए  6 से 7 घंटे तक जरूर सोना बहुत आवश्यक है। अगर इसके बाद भी आप थकान महसूस करते हैं तो इस तरह आप खुद को तरो-ताज़ा रख सकते हैं।

हर दिन 6 से 7 घंटो तक सोने के बाद भी यदि आप Laziness महसूस करते हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कोई लंबी बीमारी, नींद का पूरा ना होना, खराब भोजन, अनियमित दिनचर्या, थायराइड, शरीर में अधिक एसिड बनना आदि।

  • समय पर न सोना और कम नींद लेना भी सुबह-सुबह थकावट के खास कारण है। इसलिए समय पर सोएं और सुबह समय पर उठे।
  • सुबह-सुबह ठंडे पानी से नहाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होगा और आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे।
  • सुबह जल्दी उठने के बाद व्यायाम जरूर करें। सुबह की सैर सेहत के लिए वैसे भी बहुत फायदेमंद होती है। इससे शरीर में पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है।
  • शरीर में पानी की कमी होने पर भी पूरा दिन थकावट महसूस होती है। इसलिए दिन में अधिक से अधिक मात्रा पानी पीएं।
  • गर्म पानी की बोतल से शरीर के अंगों की सिकाई करें।
  • थकान को दूर करने के लिए गर्मा-गर्म चाय काफी कारगार उपाय है। खास करके तुलसी के पत्तियों की चाय बनाएं और पीएं।
  • सुबह के नाश्ते में ताजे फलों का जूस शामिल करें। इससे थकान कम लगती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा नींबू पीने से थकावट से छुटकारा मिलता है।
  • थकावट महसूस होने पर हाथों-पैरों की मालिश करवाएं। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
  • अपनी डाइट में हरी सब्जियों पालक, साग, भिंडी आदि को शामिल करें। इससे शरीर में खून की पूर्ति होती है। कई बार खून की कमी और हीमोग्लोबिन का स्तर घटने से भी पूरा दिन थकावट महसूस होती है।
  • दिन में कमजोरी या थकान अनुभव होने पर चॉकलेट खाएं। इससे शरीर में तुरंत एनर्जी आएगी। इसके अलावा कोको तनाव को भी कम करता है।

 

 

Related Articles

Back to top button