ऐतिहासिक नगरी लखना में भगवान श्री राम की आराधना से श्री राम लीला का शुभारंभ

बकेवर । लखना नगर में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव पंडाल में रिमझिम बारिश के साथ गणेश पूजन, नारद मोह की लीला के मंचन के साथ रामलीला महोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हो गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी राजेन्द्र त्रिपाठी ने रामलीला मंच पर फीता काटने के साथ-साथ भगवान गणेश का पूजन अर्चन के साथ किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय से लगातार हो रही संस्कृति के ह्वास के फलस्वरूप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र से शिक्षा लेना जरूरी हो गया है।

भगवान श्रीराम ने अपना सम्पूर्ण जीवन कष्टों में बिताया बावजूद उन्होंने मर्यादा के पथ का त्याग नहीं किया। श्रीरामलीला के शुभारंभ के साथ श्रीरामजी आदर्श रामलीला मंडल के मण्डलाधीश मनोज दुबे के नेतृत्व में नारद मोह की लीला का मंचन हुआ जिसमें देवर्षि नारद को मायाजाल में फंसकर विवाह के लिए व्याकुल होते हुए दिखाया गया और जब देवर्षि नारद अपने विवाह के लिए भगवान विष्णु से उनका स्वरूप मांगने उनके पास गये और विष्णु से कहा कि जेहि विधि होय नाथ हित मोरा, करहु सुवेगि दास मै तोरा।

इस पर भगवान विष्णु ने देवर्षि नारद के हित को देखते हुए उनको बंदर का स्वरूप दे दिया और माया नगरी में पहुंचकर माया कन्या के साथ स्वयं विवाह रचा लिया। इससे क्रोधित नारद ने भगवान विष्णु को भी पत्नी वियोग में भटकने का श्राप दिया तो वहीं विष्णु के अनुचर जय विजय को राक्षस होने का श्राप दिया गया। श्रीरामलीला का मंचन रिमझिम बारिश के साथ रात 9 बजे प्रारंभ हुआ जो कि देर रात तक चला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुखवीर यादव फौजी,  अरविंद पोरवाल, संजीव त्रिपाठी, सुनीत चौहान, रामनरेश त्रिपाठी, रामानंद त्रिपाठी, दीपक द्विवेदी पिन्टू दीक्षित, विवेक तिवारी, सभासद सुनील चक,जयनाथ वर्मा , लकी किशोर पोरवाल, जितेन्द्र सोनी, अरविंद चौहान, नरेंद्र राठौर , सभासद दिनेश यादव, आलोक वर्मा, चन्द्रदीप सोनी, अवधेश सविता के अलावा कमेटी के अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से लखना चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर दिनेश सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button