मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की नकल लेने को चक्कर लगवा रहे अफसर

माधव संदेश /ब्यूरो चीफ जय सिंह यादव रायबरेली

जगतपुर रायबरेली – ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत भटपुरवा निवासी दो महिलाएं लगातार एक साल से मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर नकल बनवाने के लिए उसने कई बार ब्लॉक में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से गुहार लगा रही है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्राम पंचायत सचिव के पास तो कभी ब्लॉक। कभी डीएम और सीडीओ कार्यालय। मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल के लिए एक साल से चक्कर काट रही हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा पुराना मामला बताकर जांच के नाम पर महिलाओं को वापस भेज दिया गया। शिवपति पत्नी चंद्रभूषण व कौशल्या पत्नी श्यामलाल निवासी भटपुरवा मजरे पूरबगांव की रहने वाली है। दोनों महिलाओं के पति की मृत्यु लगभग एक वर्ष पहले हो गई थी। इन्हें पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल चाहिए। इसके लिए दोनों एक साल से बहुत परेशान है। लेकिन अब तक यह दस्तावेज उन्हें उपलब्ध नहीं कराए गए इसी को लेकर ब्लॉक दिवस में दोनों महिलाएं पहुंची थी। शिवपति का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी से लेकर जिला अधिकारी तक सभी अधिकारी के दफ्तर में फरियाद लगाई। लेकिन किसी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जिसके पास जाओ वही आवेदन में एक कमी निकाल देता है। जब उसे दूर करो तो दूसरी खामी बता कर वापस कर दिया जाता है। इसी तरह अधिकारी व कर्मचारी एक साल से लगातार दौड़ा रहे हैं। उम्मीद थी कि ब्लॉक दिवस में समस्या दूर होगी। सहायक विकास अधिकारी बिकाऊ प्रसाद ने अभिलेख देखने के बाद वापस कर दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी संगीता अग्रहरि ने बताया है कि हाल ही में उनकी तैनाती हुई है। मामला पुराना है। इस तरह दोनों महिलाएं ब्लॉक दिवस से मायूस होकर वापस लौट आई।

Related Articles

Back to top button