उत्कृष्ट कार्य के लिए व्यापारियों ने थाना प्रभारी जगदीश यादव को किया सम्मानित

माधव संदेश /ब्यूरो चीफ रायबरेली 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बछरावां की बैठक संपन्न हुई जिसमें उत्कृष्ट कार्य के लिए व्यापारियों ने थाना प्रभारी जगदीश यादव को किया सम्मानित बछरावां रायबरेली उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बछरावां इकाई की बैठक उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में पूर्व शासकीय वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर द्वारा पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई जिस में उपस्थित संरक्षक मंडल व पदाधिकारियों द्वारा अनुमोदित किया गया पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार संगठन को चलाने के लिए गतिशील तथा संगठन की आय पर चर्चा की गई सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का संचालन हेतु समस्त पदाधिकारी प्रति माह लेवी के रूप में धन इकट्ठा करेंगे बैठक में युवा व्यापार मंडल के गठन पर भी चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए मुजीब अहमद महामंत्री पद के लिए राहुल सोनी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण विश्वकर्मा का चयन किया गया इन सभी चयनित लोगों के नाम जिला संगठन को जल्द ही भेजे जाएंगे बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी बछरावां के व्यापारियों से संपर्क कर समस्याओं से रूबरू होंगे और समस्याओं का निराकरण निकालेंगे मौके पर ही हाल ही में क्षेत्र में चैन स्नैचिंग आदि की घटनाओं का त्वरित पर्दाफाश करते हुए बावरिया गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी जगदीश यादव को पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर संरक्षक मंडल के सदस्य त्रिभुवन नाथ मिश्रा, सौरमंडल शुक्ला, राम हर्ष वर्मा, सगीर कुरैशी, विधिक सलाहकार अतुल शुक्ला, भगवान कुमार अवस्थी महामंत्री संतोष वर्मा, अंकित शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुशीर अहमद, दुर्गेश शुक्ला, सतीश सोनी, शकील कुरेशी कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीष चौधरी, मानस तिवारी, जय सिंह पटेल, राम कुमार सोनी ,अजमेर चौधरी, विजय गुप्ता, देवेंद्र प्रताप विनय शुक्ला, कमरुद्दीन अशरफी,दिलीप यज्ञसैनी, चंद्रभान, दिनेश मोबाइल, दिनेश शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, शकील खान, अतुल सोनी, प्रशांत मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, अजय कुमार शुक्ला, अमरेश कुमार, त्रिभुवन यादव, नदीम खान, अंकित तिवारी, अरुण विश्वकर्मा, गौरव पाल, सोनू कुरैशी, इमरान, कुलदीप कश्यप, अब्बास, मोहम्मद तौफीक, अमित शुक्ला, नफीस , दीपक सिंह, अवधेश अवस्थी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button