भारी बारिश के चलते एक दर्जन कच्चे पक्के मकान हुए धराशाई

उदी/इटावा:- जनपद इटावा मे वुधवार को हुई लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बढपुरा विकास खंड क्षेत्र के अलग अलग थाना क्षेत्र के गांवो में करीब एक दर्जन कच्चे पक्के मकान धराशाई हो गए। जिसमें पीडितों के घर गृहस्थी का दबकर नष्ट हो गया। और कई परिवार के लोग हादसे की चपेट में आने से बच गए। थाना पछांयगाव क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा निवासी रमेश सिंह पुत्र स्वः शिवराम सिंह का परिवार बीती रात सो रहा था। तभी रात करीब तीन बजे अचानक कच्चा भरभराकर गिर पडा। अचानक मकान के गिरने से परिवार के लोग मिट्टी के मलवे मे दबने से बच गए। लेकिन उनका घरेलू सामान मलवे दब गया। कुछ सामान तो मलवे से निकाल लिया। तो कुछ सामान उसी दबकर नष्ट हो गया। अब यह परिवार खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं। वही बढपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदी मे देशराज भदौरिया ग्राम रमपुरा मे संजीव कुमार, रामदास, बैजनाथ उर्फ बैजू बाबा आदि के मिट्टी के कच्चे मकान धराशाई हो गए। तो वहीं ग्राम कसौंगा मे संतोष सिंह भदौरिया, शिवजीत सिंह, पक्का मकान गिरा गया। तथा इसी गांव के कमलदास सिंह, और देवेन्द्र सिंह का कच्चा मकान गिर गया। इन लोगों का भी घरेलू सामान मलवे दब गया है। मकान गिरने की सूचना पर पहुंची लेखपालों की टीम सर्वे करने में लगी हुई हैं। वहीं पीडित लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button