गोवर्धन विधायक ने सौ-सैय्या अस्पताल और इंटर कॉलेज बनाने की सीएम को सौंपा मांगपत्र

गोवर्धन। लखनऊ में गोवर्धन के विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने गोवर्धन क्षेत्र के जानू गांव में इंटर कॉलेज व गोवर्धन सीएचसी को सौ-सैय्या अस्पताल बनाने की मांग करते हुए एक पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा है।

मंगलवार को गोवर्धन के भाजपा विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट वार्ता कर विधान सभा क्षेत्र के गांव जानू में इंटर कॉलेज व गोवर्धन में सीएचसी को सौ-सैय्या अस्पताल बनाने के लिए मांग पत्र दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री से अवगत कराया कि गोवर्धन में धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान हैं, यहां लाखों श्रद्धालु प्रति माह गिरिराज दर्शनों को आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां सौ सैय्या अस्पताल बनाया जाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा जानू गांव शहरी क्षेत्र से 20 किमी दूर है, आस पास स्कूल नहीं है, जानू में इंटर कॉलेज बनाने की मांग रखी।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

Related Articles

Back to top button