अमृत वर्षा का चार दिवसीय आयोजन 14 से शुरू

भरथना के आर्य समाज मन्दिर का 99वाँ भव्य वार्षिकोत्सव

भरथना,इटावा। आर्य समाज मन्दिर भरथना का 99वाँ भव्य वार्षिकोत्सव महायज्ञ व वेदकथा की अमृत वर्षा का चार दिवसीय आयोजन 14 सितम्बर से 18 सितम्बर तक सम्पन्न होगा।

उक्त आशय की जानकारी आर्य समाज मन्दिर भरथना के मंत्री मोहन आर्य,उपप्रधान सत्यभान आर्य (राजा) व रामलखन यादव ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि कस्बा के गली गोदाम स्थित आर्य समाज मन्दिर पर आगामी 14 सितम्बर से 18 सितम्बर।तक 99वाँ भव्य वार्षिकोत्सव महायज्ञ व वेदकथा की अमृत वर्षा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता आचार्य आनन्द पुरूषार्थी होशंगाबाद, भजनोपदेशक पं०अजय आर्य मेरठ, भजनोपदेशिका क्षमा पुरवार आर्य इटावा, भजनोपदेशक/संचालक प्रेम सिंह आर्य बकेवर सहभागिता करेगें। साथ ही उक्त आयोजन में महायज्ञ, प्रवचन,भजनोपदेश, महिला सम्मेलन आदि धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button