घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी

जसवंतनगर। किसान के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया। चोरी की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस चोरों के बारे में पता लगा रही है।

ग्राम अजनौरा निवासी धर्मवीर सिंह का आयशर ट्रैक्टर संख्या यू.पी. 75 ए.ई. 1583 हर दिन की तरह शनिवार रात को भी घर के बाहर खड़ा था। चोर शनिवार की रात बाहर खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर ले गए। ट्रैक्टर स्वामी रविवार को जगा दो ट्रैक्टर खड़ा न देख वह घबरा गया। उसने ट्रैक्टर की आसपास क्षेत्र में खोजबीन की। काफी ढूंढने के बाद भी ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लगा। ट्रैक्टर स्वामी ने चोरी की थाने में तहरीर दी है। पुलिस चोरों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से ट्रैक्टर को लेकर पूछताछ भी की। थाना प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया पीड़ित ने ट्रैक्टर चोरी की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button