सपा सुप्रीमो अखिलेश बिधूना में कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे

बिधूना- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को बिधूना में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व बिधूना विधानसभा के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता के साले व नगर के बड़े व्यापारी नितिन पति गुप्ता 26 अगस्त को अचानक तबीयत खराब होने पर उनका निधन हो गया था। नितिनपति गुप्ता के घर पहुँचकर शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों से मिले। जिसके बाद नगर के ही लोकतंत्र रक्षक सेनानी की 26 जुलाई की बीमारी के चलते निधन हो गया था। उसके घर पहुँच कर भी शोक सवेंदना प्रकट किया। जिसके बाद ताजपुर के पिछले वर्ष ताजपुर की प्रधान नीलम कठेरिया के पति अशोक कठेरिया के करौना काल मे निधन हो गया था। उनके घर ताजपुर पहुँच कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक संवेदना प्रकट किया,विधूना के ही पूर्व विधायक विनय शाक्य के आवास पर जाकर उनका हाल चाल लिया,इस मौके पर कन्नौज लोकसभा से संभावित प्रत्याशी देवेश शाक्य ने अखिलेश को चांदी का मुकुट पहनाया,सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में तेजी लाने का किया आवाहन।इस अवसर पर विधूना विधायक रेखा वर्मा,दिवियापुर विधायक प्रदीप यादव भी मौजूद रहेl

Related Articles

Back to top button