इटावा, जेल और पुलिस की मैस फेल-शिवपाल यादव* जेल-थानों में कमीशनखोरी हावी है,

नाम न लेकर साधा निशाना बिहार के नेता परिपक्व है यहां के नही

*जेल और पुलिस की मैस फेल-शिवपाल यादव*

● जेल-थानों में कमीशनखोरी हावी है,

इटावा। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पुलिस और जेल की मेस में मिलता है घटिया खाना, और पूरे दिन होती है कमीशनखोरी, इटावा के पडौसी जनपद फिरोजाबाद में पुलिस कॉन्स्टेबल मनोज कुमार का वीडियो वायरल होने के बाद प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पुलिस की मेस, जेल की मेस से घटिया खाना मिलता है।
यहां कमीशनखोरी भी चरम पर होती है,सरकार रोक नहीं पा रही है। गौरतलब है कि फिरोजाबाद पुलिस लाइन की मेस में खाने की क्वालिटी से परेशान कॉन्स्टेबल मनोज कुमार थाली लेकर पब्लिक के बीच आ गए और रो-रोकर अपना दर्द बताया,मनोज कुमार ने कहा कि देख लीजिए 12 घंटे से अधिक समय तक काम करने वाली पुलिस को ऐसा खाना मिलता है। इसके बाद कॉन्स्टेबन मनोज कुमार को पुलिस जीप में ठूंसकर लेजाया गया। इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल मनोज को जबरन छुट्‌टी पर भेज दिया गया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जसबन्त नगर से सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी एकलौती बड़ी बहन से राखी बंधवाने के बाद मीडिया से रूबरू हुए,उन्होंने प्रदेश की जनता को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व है,यह पवित्र पर्व भाई-बहन के प्यार के रिश्ते का त्यौहार है,हम देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं।

*फिरोजाबाद की घटना पर बोले-कमीशनखोरी हो रही है।*

फिरोजाबाद की घटना पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पुलिस का मेस, जेल की मेस इनमें घटिया खाना मिलता है,कमीशन खोरी होती है। उसको रोकना चाहिए,सरकार उसको रोक नहीं पा रही है। भ्रष्टाचार बढ़ता चला जा रहा है,भ्रष्टाचार की वजह से यह सब कुछ हो रहा है।

Related Articles

Back to top button