जसवन्तनगर: घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने से झोपड़ी में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

जसवन्तनगर: घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने से झोपड़ी में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
बलरई क्षेत्र के ग्राम खदिया निवासी सरोज देवी पत्नी श्रीचंद का परिवार झोपड़ी में रहकर गुजर बसर कर रहा था। झोपड़ी में खाना बनाते समय लीकेज गैस सिलेंडर में आग लगने से गरीब की झोपड़ी जलकर राख हो गई। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने झोपड़ी से भाग कर अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आनन-फानन में झोपड़ी में रखी गृहस्थी निकालने का प्रयास शुरू किया। लेकिन विकराल आग से सामान नहीं निकाल सके। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने झोपड़ी में रखी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। पीड़िता ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button