कांग्रेस पार्टी की बैठक से पहले हुआ कुछ ऐसा जिसे सुनकर राहुल गांधी को लगा तगड़ा झटका

अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी कांग्रेस के लिए सोमवार को बुरी खबर आई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई बैठक से 24 घंटे पहले ही कई कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

मौजूदा स्थिति और दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर ही मंगलवार शाम चार बजे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी और पांचों उपाध्यक्षों की एक बैठक बुलाई है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव-2022 की तैयारी में जुट गई है। इस बाबत शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जिला पर्यवेक्षकों के साथ मैराथन बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस चुनाव से काफी पहले 60 फीसद प्रत्याशियों का चयन कर लेगी।

Related Articles

Back to top button