इटावा, महेवा पंचायत क्षेत्र में होगा 3 लाख 27 हजार 600 पौधों का रोपण*

*महेवा पंचायत क्षेत्र में होगा 3 लाख 27 हजार 600 पौधों का रोपण*

लखना,इटावा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रति वर्ष चलाए जा रहे अभियान के तहत इस वर्ष भी सामाजिक वानिकी लखना द्वारा सात अलग अलग पौधशालाओं में तैयार किये जा रहे जा रहे विभिन्न प्रजातियों के 3 लाख 27 हजार 600 पौधों का रोपड महेवा विकास खंड की 91 ग्राम पंचायतों में किये जाएंगे। वहीं सरकार के प्रोजेक्ट अमृत सरोवर के आसपास भी होंगे पौधा रोपड।

सामाजिक वानिकी इटावा के डी एफ ओ अतुलकान्त शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रति वर्ष चलाए जा रहे वृहद पौधारोपड अभियान के तहत सामाजिक वानिकी लखना के वन क्षेत्राधिकारी विवेकानन्द दुबे के द्वारा महेवा विकास खंड की 91 ग्राम पंचायतों व नगर पंचायत बकेवर व लख‌ना व अमृत सरोबर के आसपास पौधों का रोपड जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होगा। जिसमें कि जून माह के अंतिम सप्ताह से पंचायतों को पौधों का बितरण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
वहीं इस वावत विवेकानन्द दुबे बताते हैं कि इस बार लखना प्रथम व द्वितीय व दाउदपुर, सब्दलपुर, राजबहादुर डिग्री कालेज के पास मुकुटपुरा,महेवा पौधशालाओं में अनार,नीबू,अमरुद,बेल,शीशम,पाक,कंजी,सहजन,बांस,आंवला,सेमल,आम,खजूर,नीम,बाटलब्रुश,कछनार,कृष्णकदम के पौधे तैयार किये गये हैं। जिनका कि 91 ग्राम पंचायतों व नगर पंचायत बकेवर व लखना सहित निर्माणाधीन अमृत सरोबर तालाबों के आसपास लगाने का लक्ष्य मिला हुआ है। इसके बाद सामाजिक वानिकी क्षेत्र में 5 लाख 6 हजार पौधों का रोपड करने का काम करेगी। जिससे पर्यावरण प्रदूषण मुक्त हो सके।
इस अभियान की तैयारियां जोरदार ढंग से सामाजिक वानिकी लखना द्वारा की जा रही हैं। और पौधों को लगाने के लिए पौधों को तैयार करने का काम श्रमिकों के द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button