राइस फेशियल आपको घर बैठे दे सकता हैं जापानी महिलाओं जैसा निखार, जानिए इसे करने का तरीका

महिलाएं अपने बेदाग स्किन के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल करवाती है ताकि उनकी स्किन बेदाग और चमकती रहें। स्किन की देखभाल के लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल सबसे बेहतर माना जाता है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने चावल के फेस पैक के बारे में बताया है। दीपिका कक्कड़ के इस नुस्खां काफी काम है। चलिए जानते हैं फेस बनाने का तरीका और फायदे।
राइस फेशियल के लिए सबसे पहले क्या करें?

1. पहले एक मुट्ठी चावलों को अच्छी तरह साफ करके 3-4 बार पानी में धो लें। फिर इन्हें 7-8 घंटे पानी में भिगो दें।
2. अब एक पैन में चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब चावल पक जाए तो इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें।
3. इसके बाद छलनी से चावल को छानकर दोनों चीजों को अलग कर लें।

स्टेप 1

सबसे पहले चावल के पानी को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट मसाज करें। फिर ताजे पानी से धो लें। इससे त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी, ऑयल व गंदगी निकल जाएगी।

स्टेप 2

-एक चम्मच चावल को बारीक पीस लें। इसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर/मैदा/बेसन मिलाएं। फिर इसमें गुलाबजल या चावल का पानी मिलाएं।
-इसे चेहरे , गर्दन व हाथों-पैरों पर ब्रश की मदद से मोटी लेयर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
-चम्मच की मदद से पैक को निकालें। इससे त्वचा की मसाज होगी और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा।
-इसके बाद ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम 1 बार ऐसा करने से आपको खुद फर्क महसूस होगा।

 

Related Articles

Back to top button