इटावा, यमुना नदी में एक युवक के डूब जाने की खबर से क्षेत्र में मचा हड़कंप*

तीन यूबको में से स्थानीय गोताखोरों ने दो को बचाया गया

*यमुना नदी में एक युवक के डूब जाने की खबर से क्षेत्र में मचा हड़कंप*

(डॉक्टर एस बी एस चौहान)

चकरनगर/इटावा 5 मई। चकरनगर तहसील के अंतर्गत थाना क्षेत्र बकेवर में तीन युवकों के यमुना नदी में डूबने की खबर से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंचे संबंधित अधिकारियों ने स्थित का जायजा लिया जिसमें एक व्यक्ति के लापता होने की पुष्टि तहसील प्रशासन द्वारा की गई।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत व थाना क्षेत्र बकेवर के गांव बांगला दलिपनगर निवासी पूरन सिंह उर्फ राजा उम्र 18 वर्ष पुत्र राजीव के बारे में तहसील प्रशासन ने पुष्टि की और बताया कि लगभग 11.30 पर यमुना नदी में डूब जाने की खबर संज्ञान में आई है । अपुष्ट सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सुबह करीब 11:30 बजे एक ही गांव के 3 लोग पास में बह रही यमुना नदी नहाने गए थे जिसमें से 2 लोगों को गोताखोरों ने बचा लिया पर एक युवक प्राप्त नहीं हो सका जिसकी सूचना संबंधित तहसील प्रशासन और थाने को दी गई जिस पर तहसील प्रशासन पूर्ण रूप से एक्टिव हो गया। उप जिलाधिकारी मलखान सिंह ने बताया की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्वकर्मी, पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद है गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश कराई जा रही है एसडीआरएफ को बुलाने हेतु क्षेत्राधिकारी पुलिस भरथना स्तर पर पत्र भी जारी कर दिया गया है। घटना पर तहसील प्रशासन की पैनी नजर है और लापता युवक को खोजबीन का सिलसिला जारी है।परिजनों में कोहराम और क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button