आर्ट की दुनियां में मैनपुरी की पूजा यादव की अलग पहचान
पूजा यादव ने मैनपुरी के सदर विधायक राजकुमार यादव की बनाई खूबसूरत तस्वीर
![](https://madhavsandesh.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210823-WA0040.jpg)
पंकज शाक्य
*मैनपुरी-* वैसे तो आज के युग को कंप्यूटर का जगत कहा जाता है। लेकिन कई लोग अपने अलग अलग कारनामों के चलते अपने व अपने माता पिता का नाम रोशन करते है।
ऐसे ही जनपद मैनपुरी विकासखंड कुरावली के ग्राम कमलपुर मनौना निवासी राजेन्द्र सिंह यादव के घर जन्मी उनकी बिटिया पूजा यादव ने अपनी आर्ट की कला से जिला ही क्या पूरे उत्तर प्रदेश में एक अलग ही पहचान बना रखी है। अभी हाल ही में पूजा यादव ने मैनपुरी जनपद के सदर तहसील से समाजवादी पार्टी से विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव की अपनी आर्ट की कला से उनकी तस्वीर बनाई। जिसे पूजा यादव ने सदर विधायक को भेंट भी की। सदर विधायक ने जब पूजा यादव की पेंटिंग को देखा तो वह हक्के बक्के रह गए। बोले आज भी हमारे समाज में ऐसी बिटिया हैं। जिनके पास कोई अलग पहचान बनाने की अलग ही कला है। लेकिन ये कलाकार किन्ही कारणों से आज भी समाज में दबी की दबी रह जाती है। इस बिटिया ने मेरी ऐसी तस्वीर बना डाली जो मैने कभी सोचा भी नही था। जब माधव संदेश के संवाददाता पंकज शाक्य ने पूजा यादव से बात की तो वह बताती है कि मेरा परिवार एक संपन्न परिवार है। मेरे पिता मुझे इस कार्य को करने से हमेशा ही मना करते रहते है। लेकिन में अपने इस कार्य को करने में लगी रहती हूं। में नही चाहती कि में अपने माता पिता के नाम से समाज में पहिचानी जाऊं वल्कि में कुछ ऐसा करूं कि मेरे नाम से समाज में मेरे माता पिता को पहिचाना जाए।