स्वतंत्रता सेनानी के परिजन सम्मानित

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट
तिर्वा, कन्नौज। आजादी की 75 वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने क्रांति चौराहे के पास आजादी की लड़ाई में सेनानियों के केंद्र रहा तमोली मंदिर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल एवं महिला जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने परिजनों को गमछा व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्री पालीवाल ने कहा कि आज हम देश मे जो आजादी का जश्न मना रहे हैं वो इन्ही स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में हजारों लोगों ने अपनी जवानी कुर्बान कर दी तब जाकर हमें आजादी मिली।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। आज हम सब उन शहीदों को याद करते हैं जिन्होंने आजादी में योगदान दिया। इस मौके पर श्याम सुंदर, नीरज कुमार पांडेय, विमल गुप्ता, महेश पांडेय, लियाकत अली, गौरव शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button