केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को हरी झंडी दिखाई. फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है.

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाने के लिए, हमने देश भर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 लांच किया है। इसे आज 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर लांच किया गया है।

यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें देश के प्रत्येक जिले के 75 गांव हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 2 अक्टूबर तक प्रत्येक जिले और प्रत्येक गांव के लोग इस आंदोलन में भाग लेंगे। पिछली बार 5 करोड़ लोग हमसे जुड़े थे और इस बार 7.5 करोड़ लोग सीधे हमसे जुड़ेंगे। मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ेगा यह संख्या बढ़ती जाएगी।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 देश के 75 जगहों पर आयोजित की जा रही है. उन्होंने बताया कि फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत 2 अक्टूबर तक देश भर के 744 जिलों, हर जिले के 75 गांवों और 30,000 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जाएगी. फिट इंडिया फ्रीडम रन के माध्यम से 7.50 करोड़ से अधिक युवाओं और नागरिकों के दौड़ में शामिल होने की संभावना है.

 

Related Articles

Back to top button