मैनपुरी अज्ञात व्यक्ति ने विवाहिता की गोली मार की हत्या, जिले के आलाधिकारी मौके पर

अज्ञात व्यक्ति ने विवाहिता की गोली मार की हत्या, जिले के आलाधिकारी मौके प

भोगांव/मैनपुरी – थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही विवाहिता की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौका ए वारदात पर जिले के पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारी पहुंचे और घटना के बारे में बारीकी से जानकारी जुटाई। वही मृतका के भाई ने अज्ञात व्यक्ति ने खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भोगांव क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी रामनाथ की विवाहित पुत्री रीता अपने एक सात साल की पुत्री के साथ करीब दो वर्ष से मायके में रह रही थी। जो बुधवार की रात करीब नौ बजे खाना खाकर छत पर सो रही थी। मृतका के भाई के अनुसार वह नीचे कमरे में लेता था। जब गोली चलने की आवाज उसने सुनी तो वह दौड़कर छत पर आया। तो देखा उसकी बहन की कनपटी के पास गोली लगी है। आसपास देखा तो कोई भी दिखाई नहीं दिया। वहीं गोली की आवाज सुन आस पड़ोस के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस ने मृतका के शव की पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं घटना की जानकारी लगते ही जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भोगांव अमर बहादुर सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद घटना के बारे में बारीकी से जानकारी जुटाई गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह का कहना है कि बीती रात 9 बजे के करीब एक महिला जो दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना जारी है जो भी खुलासा होगा उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button