आगरा के आईजी नवीन अरोड़ा का हुआ स्थानांतरण, आगरा के नये आईजी बने नचिकेता झाँ

आगरा परिक्षेत्र आगरा के आईजी नवीन अरोड़ा का हुआ स्थानांतरण, आगरा के नये आईजी बने नचिकेता झा
नचिकेता झा बने आगरा रेंज के आईजी

नवीन अरोड़ा IG Budget बनाए गए

आगरा। आईजी रेंज नवीन अरोरा का तबादला हो गया है। नवीन अरोरा को आईजी बजट बनाया गया है। वही आगरा रेंज का आईजी नचिकेता झा को बनाया गया है। नचिकेता झा 2003 बैच के आईपीएस हैं। वह रांची के रहने वाले हैं।

आईजी नवीन अरोरा का आगरा का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में ऑपरेशन शिकंजा, ऑपरेशन तलाश जैसे कई अभियान चलाए। ऑपरेशन शिकंजा के तहत कई बदमाशों पर शिकंजा कसा गया। विवेचनाओं में भी उनके कार्यकाल में तेजी रही।

बताया जा रहा है सफाई कर्मी अरुण की मौत के मामले में आईजी को हटाया गया है, जबकि वह उस दिन छुट्टी पर थे। आईजी से पहले एसएससी पर भी गाज गिर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि अभी कई अधिकारियों पर गाज गिरना बाकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं।

Related Articles

Back to top button