मथुरा में योगी सरकार ने करवाये अभूतपूर्व विकास कार्य

मथुरा में योगी सरकार ने करवाये अभूतपूर्व विकास कार्

मथुरा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मथुरा जिले की जिला कार्यलय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी विजय शिवहरे ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण योगीराज की जन्मभूमि मथुरा धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से देश का महत्वपूर्ण नगर है और संगठन के प्रेरणास्त्रोत दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मभूमि भी है। जिनकी एकात्म मानववाद की विचारधार से पोषित भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बडी पार्टी बनकर अपनी पहचान सार्थक कर रही है। आज उत्तर प्रदेश सरकार के गौरवशाली 4 वर्ष 6 माह पूर्ण हो गये हैं जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली केबिनेट बैठक में 86 लाख किसानों का 36 करोड़ का ऋण माफ किया। प्रदेश में औद्योगिक वातावरण का सृजन एवं निवेश हेतु सरकार ने अभूतपूर्व इन्वेस्टर सम्मिट का आयोजन किया। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत 8875 करोड़ के ऋण वितरण किये गये। किसानों की आमदनी 2गुनी करने और किसान सम्मान निधि योजना से सभी किसानों को लाभ। अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा में कृष्णोत्सव और बनारस में देव दिवाली। प्रदेश सरकार द्वारा मथुरा के विकास के लिये 331 करोड़ से सड़कों का निर्माण कराया गया है । 300 करोड़ की लागत से अमृत योजना के तहत सीवर एवं गृह संयोजन। 145 करोड़ की लागत से 400 के.वी. उपकेन्द्र नौहझील का निर्माण। 136 करोड़ की लागत से गोवर्धन बाईपास का निर्माण। 92 करोड़ की लागत से 220 के.वी. उपकेन्द्र छाता का निर्माण। 88 करोड़ से मथुरा में यमुना नदी में सेतु का निर्माण। 55 करोड़ की लागत से वृन्दावन में वृद्ध माताओं के लिये कृष्ण कुटीर का निर्माण । उत्तर प्रदेश प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के तहत 26 करोड़ से बांकेबिहारी मन्दिर के समीप क्षेत्र का विकास कार्य। 22 करोड़ से मथुरा में नया बस अड्डा का निर्माण। 16 करोड़ से जुबली पार्क में मल्टीलेविल भूमिगत पार्किग, स्ट्रीट सैंडर्स तथा ओपन एम्फीथियेटर का निर्माण। 12 करोड़ से वृन्दावन परिक्रमा का, 10 करोड़ की लागत से ट्यूरिस्ट फैसीलिटेशन सेन्टर का निर्माण। 2 करोड़ की लागत से 30 हैल्थ सेन्टर का निर्माण। प्रदेश सरकार के द्वारा मथुरा में भव्य कुम्भ का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार पूरी संजीदगी से प्रदेश व बृज क्षेत्र के विकास के लिये कृत संकल्पित है। बैठक में जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुट जाएं परिश्रम से ही आगामी चुनावों में भाजपा को बहुमत से जिताना है। जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने आगामी कार्यकमों की जानकारी दी। संचालन जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया।

बैठक में देवेश पाठक प्रेम श्रोत्रिय कप्तान सिंह ठेनुया रजनीश त्यागी भरत सिंह राजपूत हीरा सिंह रविन्द्र पांडेय राजेश गुप्ता कल्पना गर्ग डॉ अमर सिंह पोनिया सुमित शर्मा अनिल चौधरी मनीषा पाराशर निर्मला बघेल आदित्य चतुर्वेदीआदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

Related Articles

Back to top button