बाढ़ पीड़ितों की मदद को पहुंचे सपा नेता

इटावा
बकेवर।बाढ़ पीड़ितों मदद में भी सपा नेता राजनीति करने से नही चूके।सपा नेता 2022 में सपा की साइकिल को जिताने के प्रचार के साथ बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने पहुँचे। लवेदी क्षेत्र के मुचाई गांव में सपा नेता अनिल दोहरे ने बाढ़ से पीड़ित लोगों को राहत सामग्री वितरित की।यमुना और चम्बल नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से इटावा जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यमुना और चम्बल नदी के किनारे बसे दर्जनों गाँव जलमग्न हो चुके हैं जिसके कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
आज अखिल भारतीय दोहरे समाज महासंघ के प्रदेश प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के नेता अनिल दोहरे ने अपने साथियों के साथ नाव द्वारा कुछ गाँव का दौरा किया। सपा नेता अपने साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राजनीति करने से नही चूके। 2022 में सपा की साइकिल व खुद व प्रचार व की फ़ोटो छपे थैलों में राहत सामग्री लेकर ग्रामीणो को वितरित करने पहुँचे।
अनिल दोहरे ने बिलहटी ग्राम पंचायत के अतिपीडित गांव मुचाई में बाढ़ से पीड़ित परिवारों का नाव से जाकर उनके हाल चाल लिए और साथ ही राहत सामग्री भी वितरित की।
अनिल दोहरे ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित हुये लोगों के हालात देखकर मेरा हृदय भावुक हो गया। और तभी से लगातार हम पीड़ितों की मदद के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे हालात में इन लोगों की हरसम्भव मदद करना ही हमारा मूलकर्तव्य है और हम अपने मूल कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से करते आ रहे हैं और आगे भी इसी तरह से करते रहेंगे।
अनिल दोहरे ने कहा हमारा राजनीति में आने का मकसद ही समाज में शोषित, पीड़ित,हक वंचित लोगों की मदद करना है। हम समाजवादी लोग समाज की सेवा में ही सच्ची निष्ठा रखते हैं। इसके साथ ही अनिल दोहरे में क्षेत्र के सभी नेताओ और धनसंपन्न लोगों से अपील करते हुऐ कहा कि आप लोग भी अपनी अपनी सामर्थ्य के अनुसार बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने का प्रयास करें।
राहत सामग्री वितरण के दौरान अनिल दोहरे के साथ गपोचे त्रिपाठी, नितिन यादव, सत्येंद्र दोहरे, अंकित दोहरे, सौरभ दोहरे, अलकेश यादव, भोले राजपूत, लालू राजपूत, प्रभुदयाल शर्मा, भोलेराम करौलिया, अवध नरायन राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button