लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत इंगुर्री में कच्चे मकान की गिरी दीवार।

इटावा
ग्राम पंचायत इंगुर्री में अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से गृह स्वामी की खाने पीने का सामान भी उसी में दब गया। उनका कहना है कि लाइट चली जाने के बाद मेरी बड़ी बेटी संध्या दीवार के सहारे चारपाई पर लेटी हुई थी। बिजली चले जाने पर सब बाहर आ गए थे। बड़ी बेटी वहां पर लेटी थी। जोकि बिजली आ जाने पर वह चारपाई से खड़े होकर बाहर की तरफ निकली उतने में ही कच्चे मकान की दीवार गिर गई जिसमे खाने पीने का सामान और गैस सिलेंडर सभी उसी में दब गया। इसके अलावा साइकिल भी टूट गई। जिससे ग्रह स्वामी को बहुत ही नुकसान पहुंचा। ग्राम स्वामी ने अपने लिए एक कालोनी की मांग की है। दिनेश कुमार राठौर का कहना है। की बारिश की वजह से पूरा घर गिरने की संभावना जताई है। उनका का कहना है की पूरा मकान कच्चा है और बारिश की वजह से पूरा घर गिर सकता है। और इधर उधर से जीव जंतु भी निकलते रहते है। कच्चा मकान की हालत गंभीर रूप से बहुत खराब बताई गई है। उनका कहना है की जब रात को सोते समय ऊपर से मिट्टी निकल कर हमारे ऊपर गिरती है। उनका का कहना है की अगर उस समय कोई वहां होता तो शायद ही कोई बचता। उनकी स्थिति खराब होने के कारण मकान नहीं बनवा सकते। उनके परिजन सही सलामत है। लेकिन घर में खाना बनाने के लिए कोई सामान नहीं बचा जिस पर वह व्यक्ति खाना बना सके और अपना पेट भर सके। उनको और उनके परिवार जनों को रात भर भूखे की रात गुजारनी पड़ेगी। इस घटना का जायजा लेने पहुंचे ग्राम प्रधान रामरतन शाक्य ने उनको आवास योजना का लाभ देने की बात कही। इस दौरान उनको काफी नुकसान भी उठाना पड़ा।

Related Articles

Back to top button