मैनपुरी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए किसान की सैफई में इलाज के दौरान मौत

 

माधव संदेश/विवेक कुमार

बिछवा/मैनपुरी- थाना क्षेत्र के गाँव सुल्तानगंज निवासी एक किसान को अज्ञात वाहन ने उस समय टक्कर मार दी। जब वह अपने खेतों की तरफ जा रहा था। परिवारीजन घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गये। जहां से डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मिनी पी जी आई सैफई रैफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गाँव सुल्तानगंज निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र रामभजन शंखवार उम्र लगभग45 बर्ष वीते सोमवार की शाम आठ बजे के लगभग घर से अपने खेतों की तरफ जाने की कहकर निकला। तभी हाइवे पर पीछे से आये अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को परिवारीजन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गये। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पी जी आई सैफई रैफर कर दिया पर रास्ते में ही मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। म्रतक के छह बेटियां व दो बेटे है और एक बेटी की शादी हो गयी व अभी पाँच बेटियाँ अविवाहित है। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। म्रतक बहुत ही गरीब है। परिवार को चिंन्ता सता रही कि अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

Related Articles

Back to top button