हरदोईः24 घंटे की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा। बराबर हो रही बारिश से किसानों को हो सकता है नुकसान

 

रिपोर्ट
विवेक कुमार यादव
दैनिक माधव संदेश न्यूज़ हरदोई

हरदोई। जनपद हरदोई में 24 घंटे से हो रही बराबर बारिश से आम जनमानस परेशान सा दिखने लगा है। जनपद हरदोई में पिछले 24 घंटे से बराबर बारिश हो रही है।जिससे आम जनमानस को निकलना तक दूभर हो गया है। बराबर हो रही बारिश से अन्नदाता को भी नुकसान हो सकता है।सरसो, तिल्ली जैसी फसलों को नुकसान पहुँच सकता है। सूत्रों की माने तो कई गांवों में लोगो को आवास न मिल पाने के कारण तेज वारिश से उनके कच्चे मकान ढह गए हैं। 24 घंटे से हो रही तेज वारिश का असर पेड़ पौधों पर भी पड़ा है। आम जनमानस के लिए बराबर हो रही 24 घंटे से बारिश दुष्परिणाम सिद्ध हो सकती है।

Related Articles

Back to top button