कन्नौज: कोल्ड स्टोरेज कर्मी का संदिग्ध अवस्था मे मिला शव

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। सरोजनी कोल्ड स्टोरेज में लोडिंग बाबू के रूप में कार्यरत एक कर्मी का शव संदिग्ध अवस्था मे शव पड़ा पाया गया। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कपूरापुर गाँव निवासी अशोक कटियार 47 वर्ष पुत्र रामनाथ सरोजनी कोल्ड स्टोरेज में लोडिंग बाबू के रूप में कार्य करते थे। कल तीन बजे शाम को घर से निकले थे आज सुबह चार बजे उनका शव पहलवान गंज के पास पड़ा पाया गया जो खून से लथपथ था।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। मृतक अशोक कटियार की दो बेटी करिश्मा 21 वर्ष, गरिमा 18 वर्ष व एक पुत्र पीयूष 14 वर्ष हैं। ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि कोल्ड में किसी से विवाद के बाद अशोक की हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button