उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के कस्बा जसवंतनगर में शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव ने कहा -भगवान राम हमारे सबके आदर्श

 

जसवंतनगर।पीसीएफ के चेयरमैन और प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव अंकुर ने कहा है कि भगवान राम की लीलाएं हमे आदर्श जीवन की प्रेरणा देने के साथ इस बात के लिए प्रेरित करतीं हैं कि  आतंक अत्याचार और हठधर्मी  सदैव पराजित होती है।

शुक्रवार शाम आदित्य यादव यहां रामलीला महोत्सव में दशहरा आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे। उन्होंने राम और रावण के युद्ध प्रदर्शन को बड़ी तल्लीनता से देखा और कहा कि हमारे परिवार की पीढियां सदैव से रामलीला देखने सैफई से आती रही हैं। नेता जी मुलायम सिंह रामलीला में जरूर आते थे। हम अपने पापा के साथ बचपन से यहां रामलीला देखने आते हैं। वह भी हर साल दशहरे के दिन अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर जसवंतनगर की रामलीला में आते थे। इस वर्ष व्यस्तता के कारण उन्होंने  हमें भेजा।

रामलीला महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर आदित्य यादव का गर्म जोशी से राम लीला कमेटी के सदस्यों ने अभिनन्दन किया। रावण ने भी माला पहनाई। वरिष्ठ सदस्य किशन सिंह मेम्बर,मंत्री हीरालाल गुप्ता ने उन्हें शील्ड प्रदान की। राजीव बबलू, राजीव माथुर, राम नरेश पप्पू  ने रामजी का पटका ओढ़ाया। अजेंद्र गौर ने उन्हें प्रतीक चिन्ह बेज पहनाया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, राजपाल सिंह यादव,राजीव यादव पूर्व सभासद, खन्ना यादव, विश्वनाथ प्रताप सोनू अनिल गुप्ता, पप्पू माथुर आदि ने 41 किलो वजनी माला पहनाकर सम्मानित किया। बाद में भगवान राम ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

राम लीला कमेटी ने पालिका अध्यक्ष सुनील जोली, ई ओ रामेंद्र सिंह एसडीएम नम्रता सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ,एसडीओ विद्युत अशोक कुमार सिंह,  विद्युत विभाग लेखाकार मोहम्मद अनीस, थाना प्रभारी सुधीर सिंह, कस्बा इंचार्ज नागेंद्र सिंह आदि का राम के हाथों सम्मानित करवाया।

———-

Related Articles

Back to top button