कन्नौज: सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था सन्मार्ग दुर्गा पंडाल में 25 भक्तों ने किया रक्तदान

कन्नौज: सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था सन्मार्ग दुर्गा पंडाल में 25 भक्तों ने किया रक्तदान

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था सन्मार्ग के नव दुर्गा पंडाल में आज लगाए गए रक्तदान शिविर में 25 भक्तों ने रक्तदान कर पुण्य अर्जित किया। कृष्णा उत्सव वाटिका में चल रहे नवदुर्गा उत्सव के सातवें दिन रक्तदान जीवनदान के संकल्प के साथ स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में 25 भक्तों ने रक्तदान किया।


रक्तदान करने वालों में समृद्धि पटेल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, संजीव कुमार, आयुष शुक्ला, हर्षित दुबे, आशू वर्मा, अविनाश शुक्ला, कुलदीप बाथम, राघव शुक्ला, अर्पित अवस्थी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, अनुज मिश्रा कक्का, शुभम शुक्ला, मिलन शुक्ला, शिव प्रजापति, अरुण कुमार, पंकज कुमार, रामसुमिरन शुक्ला, अतुल दुबे, प्रभात कुमार गुप्ता, अतुल वर्मा, प्रफुल्ल केलकर, नीरज सैनी, अवनीश कुमार, अर्पित शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे।
रक्तदान के बाद सन्मार्ग संस्था के पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र भी दिये गये। प्रविनेन्द्र शुक्ला ने रक्तदान करने वाले सभी महादानियो का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन सभी का रक्त किसी को नया जीवन प्रदान कर सकता है। सन्मार्ग संस्था द्वारा लगाये गए रक्तदान शिविर की प्रशंसा हो रही है। भक्ति के साथ जीवन दान देने का यह प्रयास न केवल प्रशंशनीय है बल्कि प्रेरणादायी भी है।

Related Articles

Back to top button