कन्नौज: सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में चित्रकला, स्लोगन, कविता व क्विज प्रतियोगिता हुई आयोजित

 

गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने किया प्रतिभाग

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इण्टर कालेज, फतेहपुर जसोदा कन्नौज में त्रैमासिक द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तर पर कक्षा 09 से 12 तक के छात्र/छात्राओं की चित्रकला ,स्लोगन / कविता तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इण्टर कालेज, फतेहपुर जसोदा के चित्रकला में 32 छात्र/छात्राअेां ने, क्विज प्रयोगिता में 32 छात्र/छात्राअेां ने,स्लोगन प्रतियोगिता में 24 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया, राजकीय अभिवन विद्यालय गंगधरापुर के चित्रकला में 04 छात्र/छात्राअेां,क्विज में 08 छात्र/छात्राओं और स्लोगन/कविता में 03 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया, गोमती देवी गल्र्स इंटर कालेज की 04 छात्राओं ने चित्रकला में, क्विज में शून्य, स्लोगन/कविता में 06 छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा राजकीय हाईस्कूल हुसेपुर करन के चित्रकला में 40 छात्र/छात्राओ, क्विज में 46 छात्र/छात्राओं, स्लोगन/कविता में 39 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
त्रैमासिक द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यगण लाला श्यामलाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आशीष शुक्ला, राजकीय अभिवन विद्यालय गंगधरापुर के प्रधानाचार्य अजय यादव, पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शिवमोहन कुशवाहा द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता प्रथम स्थान-दुर्गा शर्मा पुत्री रमेश चन्द्र द्वितीय स्थान रवी शर्मा पुत्र रामसनेही शर्मा तृतीय स्थान जया बाथम पुत्री वीरेन्द्र बाथम स्लोगन कविता लेखनप्रथम स्थान-काजल सिंह पुत्री रनवीर सिंह द्वितीय स्थान खुशी यादव पुत्री शिवनाथ यादव तृतीय स्थान विकेश राजपूत पुत्र श्रवण कुमार क्विज प्रतियोगिता प्रथम स्थान विकास यादव पुत्र अनिल कुमार द्वितीय स्थान प्रिंस कुशवाहा पुत्र जय सिंह लाटरी द्वारा, तृतीय स्थान शिवानी तिवारी पुत्री मनीष कुमार रहे।

Related Articles

Back to top button