कन्नौज: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने लखीमपुर खीरी कांड में किसानों को कार से कुचल कर निर्मम हत्या करने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र को तत्काल गिरफ्तार करने व ग्रह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई।
फॉरवर्ड ब्लॉक ने आज प्रशासनिक अधिकारी को दिये ज्ञापन में कहा है कि एक तरफ सरकार द्वारा गरीबों, मजदूरों, किसानों की बातों को न सुनकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। वहीं अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वालों की कुचल कुचल कर हत्या की जा रही है।
सरकार तानाशाही पूर्ण तरीके से व्यवहार कर रही है। उन्होंने तत्काल केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने व पुत्र को गिरफ्तार करने की मांग की है। फॉरवर्ड ब्लॉक के सुभाष चंद्र दोहरे ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीबी महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। बेरोजगार नवयुवक भटक रहा है। आम आदमी भुखमरी की कगार पर है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है और उनके हाथ का खिलौना बनी हुई है। सरकारी कंपनियां पूंजीपतियों को बेंची जा रही है जो चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के वक़्त देश नही बिकने दूंगा की बात कहने वाले लोग देश को बेचने पर तुले हुये हैं। इस मौके पर महेंद्र सिंह, करन सिंह, रावेंद्र सिंह, प्रेम चंद, राम सिंह भारती प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button